CM Yogi Ambedkar Nagar Visit : आज गोविंद साहब में जनसभा, 706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Ambedkar Nagar Visit : आज गोविंद साहब में जनसभा, 706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
CM Yogi Ambedkar Nagar Visit : आज गोविंद साहब में जनसभा, 706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले के गोविंद साहब पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और पीएसी की विशेष तैनाती की गई है।

दोपहर 2:45 बजे गोविंद साहब पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 2:45 बजे गोविंद साहब स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचकर दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

194 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री कुल 194 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें—

  • 158 परियोजनाओं का लोकार्पण
  • 36 परियोजनाओं का शिलान्यास

किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 706.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 560.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 145.98 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

टांडा, आलापुर और जलालपुर को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तीन विधानसभा क्षेत्रों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।

  • टांडा: 69 परियोजनाएं, लागत 217.69 करोड़ रुपये
  • आलापुर: 75 परियोजनाएं, लागत 312.18 करोड़ रुपये
  • जलालपुर: 50 परियोजनाएं, लागत 176.93 करोड़ रुपये

इनमें सड़क, पेयजल, विद्युत, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

सड़क और आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान कई संपर्क मार्गों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। साथ ही पेयजल, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस और पीएसी की ड्यूटी सुबह 11:30 बजे से प्रभावी रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा और पेयजल जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

डीएमएसपी ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंच, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार किया जाए।

वहीं एसपी प्राची सिंह ने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और इसे सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *