
नई दिल्ली/लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें सुशासन के पथ पर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2086085869468012633
‘नए भारत’ के स्वप्नद्रष्टा से आत्मीय भेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘नए भारत’ का स्वप्नद्रष्टा बताते हुए कहा कि उनके साथ नई दिल्ली में आत्मीय मुलाकात हुई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें सुशासन के पथ पर अविराम आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए धन्यवाद देते हुए उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर तैयारियां जारी हैं।