DA Hike 2026 Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! इस दिन हो सकता है DA बढ़ोतरी का ऐलान, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?

DA Hike 2026 Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! इस दिन हो सकता है DA बढ़ोतरी का ऐलान, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?
Featured Image

DA-DR Hike Update: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। त्योहारी सीजन के खर्चों को देखते हुए कर्मचारियों के टॉप संगठन ने मोदी सरकार से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में फौरी बढ़ोतरी का ऐलान करने की जोरदार मांग की है। अगर सरकार इस मांग को मान लेती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भारी इजाफा होगा और उन्हें 1 जुलाई 2026 से बकाया एरियर भी एकमुश्त मिल सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार DA में 3 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे यह 64 प्रतिशत के पार पहुंच जाएगा।

त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की बड़ी मांग, वित्त मंत्रालय को लिखा खत

कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (COCGEW) ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सचिव को एक अहम पत्र लिखा है। संगठन के महासचिव एमएस वेंकटेशन ने 24 सितंबर को भेजे गए इस खत में साफ कहा है कि जुलाई के बाद कर्मचारियों पर बच्चों की पढ़ाई और त्योहारी सीजन का भारी खर्च आ जाता है।

उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि DA और DR में यह संशोधन कोई एक्स्ट्रा लाभ नहीं है बल्कि यह 1 जुलाई 2026 से निर्धारित रूप से देय (due) है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसलिए महंगाई की मार से कर्मचारियों को फौरी राहत देने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कैबिनेट की बैठक में नए DA को मंजूरी देनी चाहिए ताकि दुर्गा पूजा से पहले खातों में एरियर का पैसा पहुंच सके।

DA में 3-4 परसेंट के इजाफे की उम्मीद

फिलहाल देश में 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू है जिसके तहत साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA में इजाफा किया जाता है। कर्मचारी संगठन के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2023 में DA 46 फीसद था जो जनवरी 2026 तक बढ़कर 60 परसेंट हो चुका है।

नए DA का कैलकुलेशन पिछले 12 महीनों (जुलाई 2025 से जून 2026) के औसत AICPI-IW सूचकांक के आधार पर किया जा रहा है। तय फॉर्मूले के मुताबिक:

DA% = [(12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.33] / 261.33 × 100

इस कैलकुलेशन के आधार पर नया DA लगभग 63.82 प्रतिशत बैठता है। यानी इसे राउंड फिगर में 63 या 64 फीसद माना जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि मौजूदा 60 प्रतिसहत DA में 3-4 फीसद का साफ इजाफा होने जा रहा है।

50 हजार से लेकर 1 लाख बेसिक सैलरी वालों की कितनी बढ़ेगी तनख्वाह?

अगर सरकार DA को बढ़ाकर 63 या 64 प्रतिशत कर देती है तो इसका कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी पर भारी असर पड़ेगा:

  • 50,000 रुपये बेसिक सैलरी: नया DA करीब 31,500 से 32,000 रुपये बनेगा। (कुल सैलरी लगभग 81,500 – 82,000 रुपये)।
  • 70,000 रुपये बेसिक सैलरी: नया DA 44,100 से 44,800 रुपये बनेगा। (कुल सैलरी लगभग 1,14,100 – 1,14,800 रुपये)।
  • 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी: नया DA 63,000 से 64,000 रुपये बनेगा। (कुल सैलरी लगभग 1,63,000 – 1,64,000 रुपये)।

(नोट: यह एक अनुमानित कैलकुलेशन है जिसमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य भत्ते जुड़ने के बाद असल सैलरी और ज्यादा होगी।)

महंगाई भत्ते का यह गणित सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि लाखों रिटायर्ड पेंशनर्स के लिए भी संजीवनी की तरह काम करता है। पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) भी इसी फॉर्मूले से तय होती है। अगर अगले एक-दो हफ्तों में कैबिनेट की बैठक में मुहर लग जाती है तो दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में एरियर की मोटी रकम क्रेडिट हो जाएगी।

FAQ

Q: केंद्रीय कर्मचारियों का नया DA कब से लागू होगा?

A: सरकार जो भी नया ऐलान करेगी, वह पिछली तारीख यानी 1 जुलाई 2026 से ही लागू माना जाएगा और इसका एरियर भी दिया जाएगा।

Q: फिलहाल कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिल रहा है?

A: जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है।

Q: नई बढ़ोतरी के बाद DA कितना हो जाएगा?

A: AICPI-IW आंकड़ों के मुताबिक, 3 से 4 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ नया DA 63 से 64 फीसद के बीच हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *