Quick Samachar: Skincare Mistakes: नींबू और शहद वाले फेस पैक से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आसान घरेलू नुस्खों तक लोग इसे अपना रहे हैं। कई लोग जल्दी, नेचुरल और सस्ते ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान​

लेकिन हर बार हर उपाय आपके चेहरे के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई ऐसे होम मेड फेसपैक या मास्क होते हैं, जो हमारे स्किन को लंबे समय में नुकसान पहुंचाते हैं।

स्किन बैरियर को न होने वाला नुकसान

हमारा स्किन बैरियर शरीर की सुरक्षा की पहली परत है। यह जलन पैदा करने वाली चीजों को बाहर रखता है और नमी को अंदर बनाए रखता है। बेकिंग सोडा, एसेंशियल ऑयल और खुरदरे स्क्रब का इस्तेमाल करने से यह सुरक्षात्मक परत हट सकती है।

जब स्किन बैरियर टूट जाता है, तो स्किन अधिक संवेदनशील हो जाता है। इससे स्किन में ड्राईनेस और इन्फेक्शन भी हो सकता है। डैमेज होने के बाद स्किन का पूरी तरह ठीक होना बहुत मुश्किल होता है। इसे ठीक होने में महीने लग सकते हैं।

नेचुरल इंग्रेडिएंट से केमिकल बर्न

कोई भी प्रोडक्ट इसलिए अच्छा नहीं हो जाता है कि वो नेचुरल है और न ही उसे सीधे चेहरे पर लगाना सही है। नींबू का रस, एप्पल साइडर विनेगर, लहसुन और हल्दी कुछ ऐसे घरेलू इंग्रेडिएंट्स हैं जिनका इस्तेमाल अक्सर किया जाता है, लेकिन ये बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं। अगर आप अपनी त्वचा को इनके संपर्क में बहुत देर तक रखते हैं, तो आपको केमिकल बर्न, लालिमा, छाले और पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। कई लोग शुरू में होने वाली झुनझुनाहट को इस बात का संकेत समझते हैं कि उपाय काम कर रहा है, जबकि असल में यह सिर्फ एक चेतावनी होती है कि आप इस सामग्री का इस्तेमाल अपनी स्किन पर न करें।

फोटोसेंसिटिविटी और काले धब्बे

कुछ घरेलू उपचार त्वचा को धूप के प्रति अधिक संवेदनशील बना देते हैं। सिट्रस मास्क, और घर पर किए जाने वाले पीलिंग ट्रीटमेंट से फोटोसेंसिटिविटी हो सकती है। इसका मतलब है कि थोड़ी देर के लिए भी धूप में निकलने से टैनिंग, सनबर्न या जिद्दी काले धब्बे हो सकते हैं।

बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन

घर पर बने में प्रिजर्वेटिव्स न होने के कारण वे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, भले ही उन्हें फ्रिज में स्टोर करके रखा जाए। इससे बैक्टीरिया या फंगस सीधे त्वचा के संपर्क में आ सकते हैं। जिनके स्किन पर पहले से ही मुँहासे हो या कहीं से कटी हो, उन स्किन पर इससे इन्फेक्शन मुँहासे बिगड़ने, रैशेज, खुजली या दर्दनाक घाव का रूप ले सकती है।

हर घरेलू नुस्खा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन स्किनकेयर एक ऐसी प्रक्रिया है, जो हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती। पैच टेस्ट करना, मात्रा का ध्यान रखना और अपनी स्किन टाइप को समझना बहुत जरूरी है।