DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने मचाया कोहराम, 1 ओवर में ठोके 29 रन, 7 चौके और 8 छक्के की मदद से बनाए 95 रन

DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने मचाया कोहराम, 1 ओवर में ठोके 29 रन, 7 चौके और 8 छक्के की मदद से बनाए 95 रन

DPL 2026: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट फैंस दिल्ली प्रीमियर लीग का लुप्त उठा रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को DPL 2026 के सीजन के छठे मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हार का सामना कराया है। इस मैच में फैंस को कई रोमांचक मौके भी देखने को मिले थे।

DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने मचाया कोहराम, 1 ओवर में ठोके 29 रन, 7 चौके और 8 छक्के की मदद से बनाए 95 रन

बता दें कि यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तो आइए हम आपको इसके मुकाबले के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं, जिससे आपको भी इस मैच में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिले।

सुजल ने संभाली ईस्ट दिल्ली राइडर्स की बल्लेबाजी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईस्ट दिल्ली राइडर्स के मुकाबले में शुरुआत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं हुई दी। टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे, जिसके कारण रन बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा था, लेकिन सुजल ने टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया।

जब मुकाबले के आखिरी कुछ ओवर बचे थे तो ऐसे में सुजल ने टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए विकास दीक्षित ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने बहुत कंट्रोल के साथ बॉलिंग की और अपने चार ओवरों में 19 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL 2026 में की बेहतरीन बल्लेबाजी

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 172 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी स्ट्राइकर्स टीम ने अच्छी शुरुआत नही की थी, टीम ने शुरुआती ओवरों में ही 39 रन बना कर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थन रंजन और यश भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

इन दोनों खिलाड़ियों की पारी ने पूरे मैच का रुख बदल दिया था और मैच को अपने पक्ष में कर लिया था। इस मुकाबले में सार्थक रंजन ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 50 गेंदों में 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जड़े थे।

यश भाटिया ने भी DPL 2026 में खेली 50 रनों की पारी

यश भाटिया का प्रदर्शन भी इस मुकाबले में काफी शानदार देखने को मिला था। यश ने अपना अर्धशतक पूरा किया था और टीम को जीत की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

दरअसल यश ने यह शुनिश्चित किया था कि टीम के लिए आगे किसी तरह की कोई परेशानी न आए। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने चार ओवर बाकी रहते और छह विकेट हाथ में रहते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट में उनकी एक और शानदार जीत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *