Dungarpur Crime News: पत्नी के जाने से था नाराज, मां से झगड़ा हुआ तो लाठी से पीटपीटकर की हत्या; बेटा फरार​

Dungarpur Crime News: पत्नी के जाने से था नाराज, मां से झगड़ा हुआ तो लाठी से पीटपीटकर की हत्या; बेटा फरार​

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओडा गांव में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी. आरोपी के एक ही वार में उसकी मां लहुलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगी और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी चुपचाप मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक ये वारदात भोजातो का ओडा पंचायत के विकासोर गांव की है. यहां रहने वाले वालेंग ननोमा ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि उसकी पत्नी सुखी ननोमा घर में चाय बना रही थी. इसी दौरान उसके बेटे ने लाठी से वार किया. इस वारदात में वह उसकी पत्नी की मौत हो गई है. पीड़ित पति के मुताबिक उसके 2 बेटे ओर 3 बेटियां हैं. बेटियों की शादी हो गई है.

आरोपी ने किया था प्रेम विवाह

वालेंग के मुताबिक उसके बड़े बेटे पवन ने 6 साल पहले कैलाशी नाम की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के एक साल बाद ही दोनों को एक बेटा हुआ. इसके बाद कैलाशी उसके बेटे को छोड़कर चली गई. इसी बात को लेकर वह अपनी मां और पिता से झगड़ा करता रहता था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर आरोपी ने बेटे ने झगड़ा शुरू किया और चाय का बर्तन उठाकर फेंक दिया. उसकी मां ने डांटा तो आरोपी ने उसके ऊपर लाठी से वार किया.

मौके पर हुई मौत

वालेंग ने बताया कि आरोपी बेटे के एक ही वार से उसकी मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी और देखते ही देखते दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी बेटा पवन मौके से भाग गया. सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *