Quick Samachar: 6 Foods That Increase Food Poisoning Risk In Fridge: फ्रिज एक ऐसी चीज़ है जो आज हर घर के लिए बेहद ज़रूरी हो गया है। समर में तो लोग बचे हुए सभी खाने को फ्रिज में रखकर बाद में उसको खाते हैं, जो बेहद ही आम बात है। लेकिन कई बार आपकी ये आदतें आपकी सेहत को काफी नुकसान कर सकती है।

आज आपको फ्रिज में रखी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको फ्रिज में एक बार रखकर दोबारा गलती से भी नहीं खाना चाहिए, वरना दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
फ्रिज में रखी इन 6 चीजों को न करें दोबारा खाने की गलती
-
उबले हुए अंडे
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूल से भी उबले हुए अंडे को नहीं रखना चाहिए। अगर आपकी ये आदत है कि उबले हुए अंडे को फ्रिज में रख देते हैं और फिर उसको बाद में खाते हैं, तो ये आपकी हेल्थ को काफी ज्यादा नुकसान कर सकता है।
-
कच्चे आम
उबले हुए अंडे के अलावा कच्चे आम को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनका पकना मुश्किल हो जाता है। इससे आम सख्त भी हो जाते हैं। यहां तक कि सलाह दी जाती है कि पके हुए आम को ही फ्रिज में रखना चाहिए, ताकि वे सख्त, मीठे और ताज़ा रहें।
-
पके हुए चावल
फ्रिज में आपको गलती से भी पके हुए चावल को रखकर दोबारा नहीं खाना चाहिए। ये आपकी हेल्थ पर काफी ज्यादा बुरा असर डालती है। फ्रिज में रखे गए चावल में काफी ज्यादा बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं दोबारा गर्म करने के बाद भी कुछ बैक्टीरिया नहीं जाते हैं।
-
पका हुआ चिकन
34 दिन से ज़्यादा दिन पके हुए चिकन को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे न सिर्फ इसका स्वाद बदल जाता है, बल्कि इसका रंग भी अजीब हो जाता है।इसके अलावा पका हुआ चिकन काफी दिन तक फ्रिज में रखने से या पेट की दूसरी तकलीफों को जन्म दे सकता है।
-
ब्रेड
ब्रेड को भी कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ब्रेड में मौजूद स्टार्च मॉलीक्यूल्स ठंडे में जल्दी रीक्रिस्टलाइज़ होते हैं, जिससे ब्रेड जल्दी खराब होती है। इसलिए ब्रेड को फ्रिज में रखना बंद करें और किसी एयरटाइट कंटेनर में रखना शुरू करें।
-
पकी हुई सब्जियां और दाल
आपको गलती से भी पकी हुई सब्जियां और दाल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. 23 दिन से ज्यादा फ्रिज में रखी है, तो उसमें बैक्टीरिया आना शुरू हो जाते हैं और साथ ही अगर आप बारबार गर्म करके इसको खाते हैं, न्यूट्रिशन भी इसका सारा का सारा खत्म हो जाता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment