Google Drive में सेव था आपत्तिजनक कंटेंट, एटा पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

Google Drive में सेव था आपत्तिजनक कंटेंट, एटा पुलिस ने आरोपी को दबोचा…
Google Drive में सेव था आपत्तिजनक कंटेंट, एटा पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

Etah Mudit Gupta Arrest: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में साइबर पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी के दो मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में 1000 से अधिक पॉर्न और अन्य आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं. जांच के दौरान पांच साल की एक बच्ची के कथित यौन शोषण से जुड़ा वीडियो भी मिलने का दावा किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Google की सूचना के बाद शुरू हुई जांच

एटा पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत NCRP पोर्टल पर प्राप्त NCMEC साइबर टिपलाइन के जरिए हुई सूचना के आधार पर की गई. पुलिस को Google की ओर से ईमेल के माध्यम से संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की और जलेसर क्षेत्र से आरोपी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल और Google Drive में मिला आपत्तिजनक कंटेंट

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. फॉरेंसिक और डिजिटल जांच में करीब 1000 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह सामग्री Google Drive में भी सेव थी.

5 साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब नौ महीने पहले पांच साल की बच्ची को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन शोषण किया था. पुलिस का दावा है कि इस घटना से जुड़े वीडियो भी आरोपी के मोबाइल में मिले हैं. इस आधार पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है.

पूछताछ में क्या सामने आया?

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राह चलती लड़कियों और महिलाओं की फोटो तथा वीडियो रिकॉर्ड करता था. बाद में घर जाकर उन्हें मॉर्फ कर अश्लील रूप में देखता था. उसने यह भी बताया कि कई बार वह अलग-अलग वेबसाइटों से भी इस तरह की सामग्री डाउनलोड करता था.

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसका उद्देश्य इस सामग्री से आर्थिक लाभ कमाना नहीं था, बल्कि वह इसे अपनी शारीरिक संतुष्टि के लिए इस्तेमाल करता था.

विदेश तक फैला है कारोबार

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुदित गुप्ता घुंघरू और पीतल की घंटियों का कारोबारी है. उसका कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है.

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध था या नहीं और आपत्तिजनक सामग्री का स्रोत एवं प्रसार किन माध्यमों से किया जा रहा था.

जरूरी बात: इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *