Gorakhpur News : डोमिनगढ़जगतबेला रेलखंड के दो रेलवे पुलों पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद, जानें क्यों उठाया गया कदम?

Gorakhpur News : डोमिनगढ़जगतबेला रेलखंड के दो रेलवे पुलों पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद, जानें क्यों उठाया गया कदम?
Gorakhpur News : डोमिनगढ़जगतबेला रेलखंड के दो रेलवे पुलों पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद, जानें क्यों उठाया गया कदम?

डिजिटल डेस्क । रेलवे प्रशासन ने रेल संरक्षा और सुरक्षित ट्रेन संचालन को ध्यान में रखते हुए डोमिनगढ़जगतबेला रेलखंड पर स्थित रेलवे पुल संख्या 182 और 183 के सर्विस पाथवे पर दोपहिया वाहनों की अनधिकृत आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। इसके लिए दोनों पुलों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, इन पुलों के सर्विस पाथवे का निर्माण रेलवे ट्रैक और पुलों के अनुरक्षण कार्य के लिए किया गया है। इनका उपयोग ट्रैकमैन, कीमैन सहित अन्य रेलकर्मी तथा ट्रेन संचालन से जुड़े लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर जैसे कर्मचारी आवश्यकता पड़ने पर करते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इन पाथवे पर दोपहिया वाहनों का अनधिकृत आवागमन बढ़ गया था, जिससे रेल संरक्षा और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सर्विस पाथवे पर अवरोधक लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे की संपत्ति और सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सर्विस पाथवे का अनधिकृत उपयोग न करें।

क्यों उठाया गया कदम?
  • रेलवे पुल संख्या 182 और 183 के सर्विस पाथवे पर लगाए गए अवरोधक।
  • दोपहिया वाहनों की अनधिकृत आवाजाही पर पूरी तरह रोक।
  • पाथवे केवल रेलवे कर्मचारियों के उपयोग के लिए है।
  • उद्देश्य: रेल संरक्षा और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *