Hamirpur News : हाईवे पर रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर, चालक समेत 3 की मौत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

Hamirpur News : हाईवे पर रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर, चालक समेत 3 की मौत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
Hamirpur News : हाईवे पर रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर, चालक समेत 3 की मौत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को कानपुर से महोबा जा रही महोबा डिपो की रोडवेज बस की सामने से आ रहे टैंकर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ यशपाल सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे में महोबा निवासी बस चालक निसार , रोडवेज के सेवानिवृत्त स्टोरकीपर नंदकिशोर तथा टैंकर चालक की मौत हो गई। टैंकर चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

जबकि घायलों में परिचालक संग्राम यादव , आलोक निवासी मौदहा, प्रिंस नायक निवासी ग्योडी, राधा देवी पत्नी विमल किशोर निवासी मौदहा, लेखपाल पुत्र बाबू सिंह निवासी मौदहा, अनूप सिंह निवासी सुमेरपुर, उनकी पत्नी लवली सिंह एवं दो वर्षीय पुत्र, रजनी पत्नी अनिल यादव निवासी बांदा, उनकी छह वर्षीय पुत्री लाडो, रामेश्वर निवासी छतरपुर , बृजेश द्विवेदी निवासी सुमेरपुर, कमला देवी निवासी मुख्यालय, निधि पत्नी विकास सिंह निवासी सुमेरपुर, उनका पुत्र सक्षम , शिवचरण निवासी धुन्धपुर, मूलचंद्र निवासी छतरपुर , नत्थू निवासी इंगोहटा, आशीष वर्मा निवासी टेढ़ा तथा संजय वर्मा निवासी सुमेरपुर सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

इनमें संजय वर्मा, अनूप सिंह और बृजेश द्विवेदी सहित पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी होते ही अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *