Hamirpur News : NEET में कम अंक आने से तनाव में छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Hamirpur News : NEET में कम अंक आने से तनाव में छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Hamirpur News : NEET में कम अंक आने से तनाव में छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

राठ , अमृत विचार। हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण मानसिक तनाव में थी। उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर में रहकर कर रही थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महेंद्र पाल की 20 वर्षीय पुत्री श्रुति साहू कानपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले वह घर लौटी थी। बताया गया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान श्रुति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कम अंकों के तनाव की आशंका

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रुति नीट परीक्षा के परिणाम में उम्मीद से कम अंक आने के बाद तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी परिवार पर टूटा था दुख

परिजनों के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले श्रुति की मां ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। श्रुति अपने पीछे पिता महेंद्र पाल, भाई तरुण और दो छोटी बहनों जागृति व काव्या को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *