Hanuman Ansh की बॉक्स ऑफिस पर ‘आतिशबाजी’, नीम करोली बाबा की कृपा से छप्परफाड़ कलेक्शन

Hanuman Ansh की बॉक्स ऑफिस पर ‘आतिशबाजी’, नीम करोली बाबा की कृपा से छप्परफाड़ कलेक्शन
Hanuman Ansh की बॉक्स ऑफिस पर ‘आतिशबाजी’, नीम करोली बाबा की कृपा से छप्परफाड़ कलेक्शन

नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर हर बीतते दिन के साथ धमाल मचा रही है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है जिसमें शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने लीड रोल निभाया था।

जो फिल्म बॉक्स ऑफिस से सिर्फ एक हफ्ते बाद हटने वाली थी उसने आज थिएटर्स में 45 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले दो हफ्ते में सिर्फ 40 लाख का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्ल्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म का प्रमोशन हुआ, रील्स वायरल हुईं और फिल्म कई अन्य लोगों के पास पहुंचीं। तीसरे हफ्ते में ये कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये हो गया।

कितना रहा सातवें रविवार का कलेक्शन?
चौथे हफ्ते में ये कमाई 61 करोड़ रुपये हो गई। पांचवें हफ्ते कमाई में और उछाल आया और ये कलेक्शन 90.25 करोड़ रुपये हुआ। छठवें हफ्ते ये कमाई 80.25 करोड़ रुपये हो गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं अब 45वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश का कलेक्शन अभी तक 12.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस हिसाब से फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन भारत में 271.01 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 320.00 करोड़ रुपये हो गया है।

कई बड़ी फिल्मों का किया सूपड़ा साफ
हनुमान अंश इस समय कई बड़ी फिल्मों से टक्कर ले रही है। एक तरफ जहां इसने टॉक्सिक जैसी फिल्म का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं साथ-साथ सीना ताने मिर्जापुर द मूवी को भी कड़ी टक्कर दे रही है। इसके बाद करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब भी रिलीज हुई लेकिन इसकी कमाई अभी कुछ खास दिखाई नहीं दे रही।

फिल्म की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व भारत में घटित एक लक्ष्मी नारायण नामक एक युवा लड़के की कहानी है, जो अपनी मां को खो देता है और उसके बाद ईश्वर की खोज में घर छोड़ देता है। उसकी यात्रा उसे उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों से होकर ले जाती है, जहां कई अनुभवों से उसका जीवन बदल जाता है और वह नीम करोली बाबा बन जाता है। फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवन्दास पटेल और नेहा परंजपे जैसे कलाकार नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *