Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश

Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश

हरदोई, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। एससीईआरटी, लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया गया है।

बेसिक शिक्षा अनुभाग1 के विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रभात मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हरदोई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वह अब जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीएसए डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद हुई नियुक्ति

गौरतलब है कि पूर्व बीएसए डॉ. अजित सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले विभागीय अभिलेख गायब होने के मामले को लेकर भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद से जिले में प्रभारी बीएसए के माध्यम से कामकाज चल रहा था। अब शासन ने नियमित नियुक्ति करते हुए प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *