Hardoi News : बरखेरा में ‘वृक्ष भंडारे’ का आयोजन, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने रोपे पौधे, 4 हजार वृक्षों का हुआ वितरण

Hardoi News : बरखेरा में ‘वृक्ष भंडारे’ का आयोजन, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने रोपे पौधे, 4 हजार वृक्षों का हुआ वितरण
Hardoi News : बरखेरा में ‘वृक्ष भंडारे’ का आयोजन, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने रोपे पौधे, 4 हजार वृक्षों का हुआ वितरण

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बावन ब्लॉक स्थित बरखेरा गांव में एक अनूठा और सराहनीय प्रयास देखने को मिला। यहाँ आयोजित ‘वृक्ष भंडारे’ में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं सीडीओ आईएएस नेहा व्याडवाल ने अन्नपूर्णा भवन में विधिविधान से पौधरोपण किया।

‘वृक्ष ही असली जीवन है और धरा की धरोहर’

पौधरोपण करने के बाद सीडीओ नेहा व्याडवाल ने भंडारे में आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “वृक्ष ही असली जीवन है। वृक्ष इस धरा की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें बचाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

बांटे गए 4 हजार पौधे, अन्नपूर्णा भवन में जुटा जनसैलाब

गुरुवार को बरखेरा के अन्नपूर्णा भवन में आयोजित इस ‘वृक्ष भंडारे’ में पर्यावरण और फलदार प्रजातियों के तकरीबन 4 हजार पौधों का वितरण किया गया। इस अनूठे भंडारे में ग्रामीणों को कटहल, अनार, महुआ , अमरूद, इमली, नींबू, आंवला, सागौन, फालसा, गुलाब, तुलसी, पीपल, गुड़हल, शहतूत और कंजी जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे प्रसाद स्वरूप बांटे गए।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक और ग्राम स्तर के तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें बीडीओ बावन डॉ. राम प्रकाश, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, सचिव शत्रुघ्न सिंह, बीएमएम प्रदीप कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सचिन सिंह के साथसाथ प्रेम कुमार, रिंकू सिंह, धीरेंद्र सिंह, राम कुमार तोमर और उदय राज चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *