Hardoi News: भेड़िए के हमले में घायल अधेड़ की मौत, लखनऊ रेफर के बाद गांव लौटे दिलदार ने तोड़ा दम

Hardoi News: भेड़िए के हमले में घायल अधेड़ की मौत, लखनऊ रेफर के बाद गांव लौटे दिलदार ने तोड़ा दम
Hardoi News: भेड़िए के हमले में घायल अधेड़ की मौत, लखनऊ रेफर के बाद गांव लौटे दिलदार ने तोड़ा दम

हरदोई। जिले में भेड़िए के हमले में घायल हुए एक अधेड़ की मौत हो गई। घर के दरवाजे पर सो रहे किसान पर भेड़िए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन बाद में परिजन उसे वापस गांव ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। मामला मझिला थाना क्षेत्र के अंगनेपुरवा मजरा करावां गांव का है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय दिलदार खेतीकिसानी करते थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया गया कि 15 जुलाई की रात वह खेत से लौटने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर सो गए थे।

चीख सुनकर पहुंचे परिजन, भेड़िए को भगाया

रात में अचानक भेड़िए ने दिलदार पर हमला कर दिया। उनकी चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह भेड़िए को वहां से भगाया। हमले में दिलदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कुछ दिनों तक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर भेज दिया।

लखनऊ से लौटने के बाद गांव में हुई मौत

दिलदार के भाई मुमताज के मुताबिक, लखनऊ पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें वापस गांव ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई। दिलदार अपने पीछे पत्नी जहरुन, तीन बेटे और पांच बेटियों को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *