Hardoi News : लैपटॉप खरीद में घोटाले का खुलासा, संविदा अधिकारी पर मुकदमा

Hardoi News : लैपटॉप खरीद में घोटाले का खुलासा, संविदा अधिकारी पर मुकदमा
Hardoi News : लैपटॉप खरीद में घोटाले का खुलासा, संविदा अधिकारी पर मुकदमा

हरदोई। जिला प्रोबेशन कार्यालय में जेम पोर्टल के माध्यम से लैपटॉप खरीद में कथित घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी और रिश्वत के लेनदेन के आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत संविदा कर्मी एवं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, लैपटॉप खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और उपायुक्त उद्योग को शामिल किया गया था।

जांच रिपोर्ट में आरोप है कि संजीव श्रीवास्तव ने जेम पोर्टल की बिड से जुड़े सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी कर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के स्थान पर मैसर्स एके इंटरप्राइजेज़ का नाम दर्ज किया, जिससे संबंधित फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

जांच के दौरान तत्कालीन जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉल रिकॉर्डिंग में कथित रूप से रिश्वत के लेनदेन का भी खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मैसर्स एके इंटरप्राइजेज़ की ओर से आरोपी को फोनपे और नकद के माध्यम से कई बार भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। 

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *