Hardoi News : शारदा नहर में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरी लापता

Hardoi News : शारदा नहर में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरी लापता
Hardoi News : शारदा नहर में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरी लापता

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत समसपुर मार्ग पर स्थित शारदा नहर में गुरुवार दोपहर नहाने गई तीन किशोरियों में से दो बहनें नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गईं। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक किशोरी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरी बहन का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।

धान रोपाई के बाद नहर में नहाने गई थीं किशोरियां

जानकारी के अनुसार, समसपुर गांव के रहने वाले कन्हैयालाल की दो पुत्रियां शिवानी व शिवंशी और मनोज की पुत्री सीता गांव के पास ही भीरीघाट निवासी नरेंद्र के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। दोपहर में भोजन के समय तीनों किशोरियां हाथपैर धोने और नहाने के लिए पास ही स्थित शारदा नहर में चली गईं। इसी दौरान 13 वर्षीय शिवंशी अचानक नहर के तेज बहाव में बहने लगी। उसे डूबता देख बड़ी बहन शिवानी ने बिना सोचेसमझे उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद भी नियंत्रण खो बैठी और डूबने लगी।

ग्रामीण ने देवदूत बनकर बचाई जान

दोनों बहनों को डूबता देख तीसरी किशोरी सीता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर पास के खेत में धान की रोपाई कर रहे समसपुर निवासी सुनील राठौर देवदूत बनकर दौड़े। उन्होंने बिना एक पल गंवाए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। सुनील ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी बहन शिवानी को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद शिवानी को होश तो आ गया, लेकिन छोटी बहन शिवंशी का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।

गोताखोरों का सर्च अभियान जारी, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कछौना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लापता किशोरी की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीमों को नहर में उतारा गया है। पुलिस और गोताखोरों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इस हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *