Hardoi News : हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा, पैर भी टूटा; गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Hardoi News : हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा, पैर भी टूटा; गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Hardoi News : हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा, पैर भी टूटा; गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

हरदोई। शहर के राधानगर इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा राजमिस्त्री हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि ऊंचाई से गिरने के कारण उसका एक पैर भी टूट गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

दीवार पर प्लास्टर करते समय हाईटेंशन तार से टकराया हाथ

जानकारी के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश पेशे से राजमिस्त्री है। बुधवार देर शाम वह कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर स्थित एक मकान में प्लास्टर का काम कर रहा था। बताया गया कि जिस मकान में वह काम कर रहा था, उसके पास से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। राकेश दूसरी मंजिल की बाहरी दीवार पर प्लास्टर कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

करंट से कपड़ों में लगी आग, नीचे गिरा मजदूर

करंट लगते ही राकेश के कपड़ों में आग लग गई और वह चीखते हुए ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और गिरने से उसका एक पैर भी टूट गया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

राकेश के भांजे कुलदीप ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि राकेश की पत्नी निर्मला देवी का पहले ही निधन हो चुका है और उसका एक बेटा है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *