Hardoi News : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीखपुकार, बड़ा हादसा टला

Hardoi News : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीखपुकार, बड़ा हादसा टला
Hardoi News : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीखपुकार, बड़ा हादसा टला

सवायजपुर/हरदोई, अमृत विचार। कटराविल्हौर हाईवे पर सवायजपुर क्षेत्र के कन्हारी गांव के सामने बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से हरदोई जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और फिर पलट गई। बस में कुल 46 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस कन्हारी गांव स्थित एक ढाबे के सामने पहुंची ही थी कि चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकराई, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से चले गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *