Hariyali Teej IndoWestern Outfit Ideas: हरियाली तीज पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, ऐसे में अगर इस बार आप कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो इंडोवेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

ये आउटफिट्स पारंपरिक खूबसूरती के साथ मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस देते हैं। खास बात यह है कि इन्हें पहनकर आप पूरे दिन आरामदायक भी महसूस करेंगी और तस्वीरों में भी अलग नजर आएंगी। आइए जानते हैं हरितालिका तीज 2026 के लिए 8 स्टाइलिश ।
पेपलम कुर्ती और धोती पैंट
अगर आप फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो पेपलम कुर्ती के साथ धोती पैंट पहनें। इसे स्टेटमेंट झुमके, चूड़ियां और जुत्ती के साथ स्टाइल करें। यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ बेहद ट्रेंडी भी लगता है।
हरियाली तीज
केप स्टाइल अनारकली
केप वाली अनारकली इन दिनों एथनिक फैशन में काफी पसंद की जा रही है। हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले केप के साथ फ्लोई अनारकली आपको रॉयल लुक देती है। बाजार में कई तरह के केप उपलब्ध है या फिर आप अपनी पसंद का केप सिलवा सकती है, जिसे कई अन्य कपड़ों के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
हरियाली तीज
हैवी कोऑर्ड सेट
कोऑर्ड सेट लंबे समय से फैशन में है। एम्ब्रॉयडर्ड उन महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प है जो आराम और स्टाइल दोनों चाहती हैं। इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और हील्स के साथ पहनें।
हरियाली तीज
लॉवन्ग एथनिक जैकेट और प्लाजो
सिंपल कुर्ते के ऊपर लॉन्ग एथनिक जैकेट पहनकर आप अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। यह स्टाइल एलिगेंट और फेस्टिव दोनों लगता है। अगर आपकी जैकेट हैवी है, तो इसे हल्की ज्वेलरी और लाइट मेकअप के साथ पेयर करें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यदि आपकी जैकेट हल्की और कम इंब्रायडरी वाली है, तो हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं।
हरियाली तीज
शरारा, क्रॉप टॉप और जैकेट
क्रॉप टॉप, शरारा और मैचिंग जैकेट का कॉम्बिनेशन यंग और स्टाइलिश लुक देता है। तीज सेलिब्रेशन और फैमिली फंक्शन के लिए यह परफेक्ट आउटफिट है।
ड्रेप स्कर्ट और टॉप
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं लेकिन उसका ग्रेस चाहती हैं, तो ड्रेप स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडर्ड टॉप चुनें। यह साड़ी जैसा फ्लो देता है लेकिन पहनने में आसान होता है।
हरियाली तीज
एसिमेट्रिक कुर्ता और पैंट
असिमेट्रिक कट वाला कुर्ता स्ट्रेट पैंट के साथ बेहद स्मार्ट और मॉडर्न दिखता है। ऑफिस तीज सेलिब्रेशन के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
हरियाली तीज
इंडो वेस्टर्न गाउन
बेल्ट के साथ इंडोवेस्टर्न गाउन आपकी कमर को हाइलाइट करता है और पूरे लुक को ग्लैमरस बनाता है। इसे चांदबाली, मांग टीका और पोटली बैग के साथ स्टाइल करें।
हरियाली तीज
World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
स्टाइलिंग टिप्स
- हरियाली तीज पर हरा, एमराल्ड, ऑलिव, मिंट या पेस्टल ग्रीन शेड्स चुनें।
- ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन ज्वेलरी से लुक को फेस्टिव टच दें।
- पोटली बैग, जुत्ती या ब्लॉक हील्स के साथ आउटफिट पूरा करें।
- मेकअप को ड्यूई रखें और बालों में गजरा या फ्लोरल एक्सेसरी लगाएं।