Quick Samachar: Best Selling Scooter: नया स्कूटर खरीदना हो तो सबसे पहले ज़ेहन में ये सवाल आता है कि मार्केट में किस स्कूटर की डिमांड सबसे ज्यादा है? पिछले महीने मई 2026 में कौन सा स्कूटर सबसे ज्यादा बिका और पिछले एक साल में Honda Activa या फिर TVS Jupiter, किस स्कूटर की डिमांड सबसे ज्यादा रही, ये समझना भी जरूरी है.

Honda Activa की बिकी इतनी यूनिट्स
Rushlane के मुताबिक, पिछले महीने मई में 2 लाख 28 हजार 955 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल मई में सेल्स का ये आंकड़ा 1 लाख 90 हजार 713 यूनिट्स का था. इस स्कूटर की सालदरसाल के हिसाब से बिक्री 20.05 फीसदी बढ़ी है. पहला पायदान पर एक्टिवा तो दूसरे पायदान पर टीवीएस जुपिटर है.
TVS Jupiter की बिक गई इतनी यूनिट्स
जुपिटर की पिछले महीने 1 लाख 24 हजार 767 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल मई में टीवीएस के इस स्कूटर की 97606 यूनिट्स बिकी थी. इस हिसाब से अगर सालदरसाल की ग्रोथ देखें तो इस स्कूटर की सेल 27.83 फीसदी बढ़ गई है.
आगे निकला टीवीएस स्कूटर
एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर जरूर है, लेकिन अगर सालदरसाल ग्रोथ की बात करें तो टीवीएस के जुपिटर ने बाजी मार ली है. जहां एक ओर एक्टिवा की ग्रोथ 20.05 फीसदी रही है तो वहीं जुपिटर की ग्रोथ 27.83 फीसदी हुई है.
तीसरे पायदान पर Suzuki Access
पिछले महीने सुजुकी के इस स्कूटर की सेल 75 हजार 729 यूनिट्स की हुई, पिछले साल मई में इस स्कूटर की 75 हजार 778 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब ये हुआ कि सालदरसाल के हिसाब से इस स्कूटर की बिक्री 0.06 फीसदी गिरी है.
चौथे पायदान पर TVS iQube
इस स्कूटर की पिछले महीने मई में 42 हजार 192 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल इस स्कूटर की 27642 यूनिट्स की बिक्री हुई है. अगर टॉप 5 स्कूटर्स की बात करें तो इस स्कूटर की सालदरसाल की ग्रोथ सबसे ज्यादा रही है, इस स्कूटर ने 52.64 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.
पांचवे पायदान पर Bajaj Chetak
मई 2026 यानी पिछले महीने बजाज कंपनी के इस स्कूटर की 38,376 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल मई में इस स्कूटर की 25,540 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी. सालदरसाल के हिसाब अगर ग्रोथ की बात करें तो इस स्कूटर ने 50.26 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment