IIT Kanpur Convocation 2026 : 15 जुलाई को 3104 छात्रों को मिलेगी डिग्री, सागर के वी राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित

कानपुर, अमृत विचार। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का 58वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संस्थान के 3104 विद्यार्थियों को डिग्री और उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनींद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रपति स्वर्ण पदक के लिए सागर के वी का नाम प्रस्तावित किया गया है। वहीं, निदेशक स्वर्ण पदक के लिए मेधावी छात्र आदित्य केवी और रित्विक शंकर के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

3104 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 3104 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में पदकों से भी सम्मानित किया जाएगा।

अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके संबोधन के साथ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और सफल विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *