IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 खिलाड़ी, गंभीर नही देंगे मौका!​

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 खिलाड़ी, गंभीर नही देंगे मौका!​

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, भारतीय टीम और अफगानिस्तान टीम इस सीरीज के लिए दिल्ली में है, इस बार इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम कर रही है, वहीं भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान के तौर पर खेल रही है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लगभग फाइनल हो चुकी है. आज हम आपको 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो पुरे सीरीज में बेंच पर बैठे नजर आने वाले हैं.

IND vs AFG सीरीज में बेंच पर नजर आएंगे ये 4 खिलाड़ी

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, लेकिन प्लेइंग 11 में सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा. आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेइंग 11 में नजर नही आने वाले हैं ये खिलाड़ी बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार दलीप ट्रॉफी के मुकाबले खेलकर आ रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें पहले मुकाबले में आराम दे सकता है. उनकी जगह संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. वैभव को सीरीज के आगे के मुकाबलों में शामिल किया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह के लिए भी पहला मुकाबला आराम वाला हो सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज हाल ही में चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. ऐसे में उन्हें तुरंत मैदान पर उतारने के बजाय टीम मैनेजमेंट वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान दे सकता है. उनकी जगह यश ठाकुर को मौका मिल सकता है.

रवि बिश्नोई

स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई को भी पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती की वापसी के बाद बिश्नोई को प्लेइंग11 में जगह बनाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि सीरीज में उन्हें गेम टाइम मिलने की उम्मीद है, खासकर एशियन गेम्स से पहले.

नीतीश कुमार रेड्डी

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी को भी पहले मैच में आराम दिया जा सकता है. चोट के बाद वापसी कर रहे इस ऑलराउंडर को टीम मैनेजमेंट धीरेधीरे मैच फिटनेस में लाना चाहेगा. हालांकि सीरीज के दौरान उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है.

कुल मिलाकर पहले टी20 में टीम इंडिया के सामने फिटनेस, वर्कलोड और प्लेइंग11 के संतुलन की बड़ी चुनौती होगी. हालांकि अंतिम फैसला टॉस से पहले ही साफ होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *