IND vs SL: दूसरे दिन जानिए कब तक शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच, ये रहे ताजा अपडेट

IND vs SL: दूसरे दिन जानिए कब तक शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच, ये रहे ताजा अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 288 रन बनाए.

भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को इस दौरान बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा. केएल राहुल ने इस दौरान 77 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हुए. भारतीय टीम पहले दिन काफी मजबूत नजर आ रही है.

IND vs SL: बारिश की वजह से शुरू नही हुआ IND vs SL मैच का दूसरा दिन

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल अब तक शुरू नही हो सका है. गॉल में अभी भी तेज बारिश हो रही है. दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 में शुरू होना था, लेकिन अब बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत में देरी भी हो सकती है.

एक्यूवेदर के मुताबिक, गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक यह संभावना घटकर लगभग 34 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे तक बारिश की आशंका करीब 29 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

क्या है दूसरे दिन का अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन की बात करें तो भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजकर 50 मिनट तक श्रीलंका में तेज बारिश हो रही है और पिच को ढक दिया गया है. आज के दिन मैच शुरू होने की उम्मीद कम है, ऐसे में आज के दिन का मैच बारिश की वजह से रद्द हो सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *