Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए, जिसके जवाब में सिकंदर रजा की टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी और 90 रनों से इस मुकाबले को गंवा बैठी. भारतीय टीम ने इस मैच में जीत हासिल की और सीरीज पर 20 की बढ़त हासिल कर ली है.

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पोस्ट मैच में आए और पहली ही सीरीज जीतने के बाद क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Shreyas Iyer ने मैच जीतने के बाद कही ये बात
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद इस जीत का पूरा श्रेय ईशान किशन और तिलक वर्मा को दिया. ईशान किशन ने जहां 44 गेंदो में 81 रनों की पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच जीतने के बाद कहा कि
“आज जिस तरह से हमने जीत हासिल की, उससे मैं बेहद खुश हूं. यह एक व्यापक जीत थी और हर खिलाड़ी का शानदार योगदान रहा. बल्लेबाजी से शुरू करें तो, मुझे लगता है कि ईशान और तिलक का खेल शानदार था. उनके कुछ शॉट बेहद खूबसूरत थे और देखने में बहुत अच्छे लगे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में मुझे लगा कि 180 से 200 के बीच का स्कोर ठीक रहेगा, लेकिन हमने 220 रन बनाए, जो सोने पर सुहागा था.”
श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियों को किया सरेआम नजरअंदाज
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी जीत से 3 विकेट लेने वाले अभिषेक शर्मा और सिर्फ 8 गेंदों में 2 विकेट झटकने वाले प्रिंस यादव को नजरअंदाज किया और कहा कि
“गेंदबाजी की बात करें तो, हमेशा की तरह गेंदबाजों ने आकर अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रूप से इस्तेमाल किया और हमें 130 रन पर ऑल आउट कर दिया. मुझे लगता है कि इससे पूरे मैच की कहानी पता चलती है”.