India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच के साथ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला आयोजित होगी।

India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। टी20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीएसए का मानना है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेट्सी मोसेकी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है। त्योहारों के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है।

तीनों प्रारूपों में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। ’’ भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्चअप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 14 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में आमनेसामने हुईं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *