Infertilty Tips: मखाना, बादाम और इन सीड्स से बनाएं होममेड फर्टिलिटी पाउडर, मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

Infertilty Tips: मखाना, बादाम और इन सीड्स से बनाएं होममेड फर्टिलिटी पाउडर, मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

मातापिता बनने के लिए आजकल लोगों की सोच काफी बदल गई है. करियर, जिम्मेदारियां और कई दूसरे फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए अधिकतर लोग 30 की उम्र के बाद पेरेंट्स बनने का फैसला लेते हैं. रिसर्च कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी कंसीव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा खराब खानपान और लाइफस्टाइल के सही न होने जैसी दिक्कतें भी पेरेंट्स बनने में परेशानी लाती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि खानपान में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करके फर्टिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है.

Infertilty Tips: मखाना, बादाम और इन सीड्स से बनाएं होममेड फर्टिलिटी पाउडर, मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

फर्टिलिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए होममेड पाउडर तैयार किया जा सकता है. पुरुष और महिलाओं की हेल्थ के लिए ये पाउडर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. मखाना, बादाम और दूसरे सीड्स से इसे तैयार किया जाता है. जानें होममेड फर्टिलिटी पाउडर कैसे तैयार कर सकते हैं?

मखाना, सीड्स से बनने वाला पाउडर

इसके लिए आपको मखाना, काला चना, ओट्स, बादाम, अखरोट और कद्दू के बीजों की जरूरत पड़ेगी. इन चीजों से तैयार होने वाला ये पाउडर प्रोटीन, हेल्दी फैट, फोलेट, आयरन, विटामिन ई और कई एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है. इससे हमारी फर्टिलिटी हेल्थ को सपोर्ट मिलता है.

ऐसे तैयार करें पाउडर

इसके लिए एक कप मखाना, एक कप काला चना , एक कप ओट्स, एक कप बादाम, एक कप अखरोट और आधा कप पंपकिन सीड्स की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले मखाना समेत सभी चीजों को भून लें. अब इन सभी को ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें.

पाउडर को लेने का तरीका

रोजाना एक चम्मच पाउडर को 200 मिलीलीटर गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं. आप चाहे तो इसे दही या स्मूदी में भी खा सकते हैं. इसे मॉर्निंग या इवनिंग स्नैक के रूप में लेना बेस्ट है.

फर्टिलिटी पाउडर से मिलने वाले तत्व

मखाना को ड्राई रोस्ट करके खाने शरीर को प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे. मखाना से शरीर को एनर्जी मिलती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम हो पाता है.

भुना काला चना ये एक हाई प्रोटीन फूड है इसके अलावा इसमें फोलेट, आयरन, जिंक और फाइबर भी होता है. फोलेट और आयरन से फर्टिलिटी बढ़ती है.

ओट्स पाउडर में शामिल की जाने वाली इस चीज से शरीर को बीटाग्लूकॉन फाइबर मिलता है. इसके अलावा ये विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी देता है. इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर रखने में हेल्प मिलती है.

बादाम है बेस्ट याददाश्त बढ़ाने वाला ये ड्राई फ्रूट विटामिन ई, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है. विटामिन ई एक अहम एंटीऑक्सीडेंट है जो स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में काम आता है.

अखरोट के तत्व इस ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा ओमेगा3 फैटी एसिड होता है. इससे शरीर को कॉपर और मैंगनीज भी मिलता है. कई रिसर्च में बताया गया है कि ये पुरुषों में स्पर्म काउंट को ठीक रखने में मददगार साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *