iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal

iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal
iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal
पिछले साल एप्पल ने iPhone 17 के सभी मॉडल्स को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही  iPhone 18 Pro मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। हालांकि अभी मौजूदा Phone 17 Pro मॉडल 9 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट मिल रहा है।
दरअसल, iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं।
आईफोन में 6.3इंच की OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप, 48MP का ट्रिपलकैमरा सिस्टम भी देखने को मिलेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस डील के बारे में पहले जान लें।
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें कि, इस समय Croma की ऑफिशियल वेबसाइट iPhone 17 Pro काफी सस्ता मिल रहा है। यह प्रीमियम डिवाइस अभी 1,29,490 रुपये में मिल रहा है, यानी डिवाइस पर 5,410 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, आईफोन पर खास बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जैसे कि SBI, ICICI और AXIS बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर आपको 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro की खासियत
एप्पल के इस मॉडल में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और एंट्रीरिफ्लेक्टिव कोटिंग मिल रही है। इसके साथ ही फोन सिरेमिक शील्ड 2 से सेफ है। डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देता है। इसके साथ ही डिवाइस में A19 Pro चिपसेट भी मिल रहा है।
इसके साथ ही पीछे का कैमरा 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है, जो कि 8x तक ऑप्टकिल जूम और 8k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी कैमरा 18MP का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *