Kannauj News: किसान दिवस में चार अधिकारी रहे नदारद, CDO ने मांगा स्पष्टीकरण; मंडी का खराब कांटा फिर बना मुद्दा

Kannauj News: किसान दिवस में चार अधिकारी रहे नदारद, CDO ने मांगा स्पष्टीकरण; मंडी का खराब कांटा फिर बना मुद्दा
Kannauj News: किसान दिवस में चार अधिकारी रहे नदारद, CDO ने मांगा स्पष्टीकरण; मंडी का खराब कांटा फिर बना मुद्दा

कन्नौज, अमृत विचार। कृषि भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें चार अधिकारी नहीं पहुंचे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। किसानों ने कृषि मंडी समिति में तौल करने वाला कांटा अक्सर खराब रहने की समस्या फिर उठाई। बुधवार को सीडीओ राजेंद्र श्रीवास ने सभी नदारद अफसरों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। किसान दिवस में अधिशासी अभियंता , जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी समिति सचिव और जल निगम के अधिशासी अभियंता नहीं पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिम्मेदारों को चिट्ठी जारी करने को कहा। आगे कहा, किसानों की समस्याओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव बिजनौरा निवासी किसान अभिलाष यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर अरसे से खराब है जिससे बिजली आपूर्ति नहीं होती। जल निगम पर आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से गांव में सिर्फ एक बार ही पानी से सप्लाई होती है।

हसेरन निवासी वीरपाल ने क्षेत्र में काऊ मिल्क प्लांट शुरू करने व आलू आधारित कारखाना लगाने की मांग रखी। आकिलपुर गांव के अखिलेश ने कहा कि मंडी समिति कन्नौज का कांटा आए दिन खराब रहता है। हर किसान दिवस में कोई न कोई इसकी शिकायत जरूर करता है लेकिन सुधार नहीं होता। बाहर से तौल कराने में किसानों का शोषण किया जाता है। 

किसानों को नहीं मिलीं कुर्सियां

किसान दिवस में पहुंचे कई कृषकों को कुर्सियां तक नहीं मिलीं। 15 जुलाई को किसानों की काफी संख्या इसमें मौजूद रही। बैठने का इंतजाम न होने से कुछ किसान खड़े रहे। इस पर सीडीओ ने अगला किसान दिवस विकास भवन के सभागार में करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *