Kanpur Metro : सेंट्रलनौबस्ता रूट को CMRS की मंजूरी, उद्घाटन का इंतजार; 13 मिनट में पूरा होगा सफर

Kanpur Metro : सेंट्रलनौबस्ता रूट को CMRS की मंजूरी, उद्घाटन का इंतजार; 13 मिनट में पूरा होगा सफर
Kanpur Metro : सेंट्रलनौबस्ता रूट को CMRS की मंजूरी, उद्घाटन का इंतजार; 13 मिनट में पूरा होगा सफर

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर मेट्रो के पहले कॉरिडोर पर आईआईटी से लेकर नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के संचालन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने पहले कॉरिडोर के शेष हिस्से कानपुर सेंट्रलनौबस्ता खंड पर यात्री सेवाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

आठ किमी लंबे इस नए रूट में दो अंडरग्राउंड स्टेशन झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा पांच एलीवेटेड स्टेशन बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। सीएमआरएस ने पिछले माह के अंतिम सप्ताह में इस विस्तारित रूट पर सेफ्टी जांच की थी।

कानपुर सेंट्रलनौबस्ता खंड पर मेट्रो की यात्री सेवाएं शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही शहर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के बीच सड़क मार्ग से आवाजाही में लोगों को यातायात जाम की परेशानी से निजात मिलेगी। योजना के अनुसार पहले करिडोर पर कुल 29 मेट्रो ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। अभी आईआईटी से सेंट्रल तक छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

एक लाख लोगों के प्रतिदिन सफर करने का है अनुमान

मेट्रो के आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक 16 किमी लंबे रूट पर वर्तमान में राइडरशिप करीब 25 हजार है। आईआईटी से नौबस्ता कुल 24 किमी लंबा रूट चालू होने पर मेट्रो अधिकारियों ने राइडरशिप का आंकड़ा एक लाख संख्या पार कर जाने का अनुमान लगाया है।

60 रुपये लगेगा कुल किराया, 40 मिनट में सफर होगा पूरा

आईआईटी से नौबस्ता तक करीब 24 किमी लंबे रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों को 60 रुपये किराया चुकाना होगा। मेट्रो रेल 40 मिनट में आईआईटी से नौबस्ता या नौबस्ता से आईआईटी पहुंचा देगी, जबकि सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में औसतन डेढ़ से दो घंटे तक समय लग जाता है।

अगले माह प्रधानमंत्री कर, सकते रूट का लोकार्पण

कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता रूट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। माना जा रहा है कि अगस्त माह में प्रधानमंत्री कानुपर मेट्रो के इस विस्तारित रूट का लोकार्पण कर सकते हैं। यूपीएमआरसी की तरफ से इस संबंध में पीएमओ को तारीख और समय उपलब्ध कराने की मांग भेजी जा चुकी है।

सात साल में तीन चरणों में पूरा हुआ पहला कॉरिडोर

कानपुर मेट्रो का काम वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कॉरिडोर के प्रायॉरिटी सेक्शन आईआईटी से मोतीझील का उद्घाटन किया था। इसके बाद मई, 2025 में मोतीझील से कानपुर सेंट्रल रूट का लोकार्पण भी मोदी ने ही किया था। अब जुलाई, 2026 में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता रूट हर लिहाज से यात्री सेवाओं के लिए तैयार हो चुका है।

 आईआईटी से नौबस्ता तक किराया
दूरी किराया
पहला स्टेशन ₹10
2 स्टेशन ₹15
36 स्टेशन ₹20
79 स्टेशन ₹30
1013 स्टेशन ₹40
1417 स्टेशन ₹50
18 से अधिक स्टेशन ₹60

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *