Kanpur News : कांग्रेस का चूड़ी भेंट सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Kanpur News : कांग्रेस का चूड़ी भेंट सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
Kanpur News : कांग्रेस का चूड़ी भेंट सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेताओं के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में गुरुवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने चूड़ी भेंट सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए कई मांगें उठाईं।

आवास पर किया चूड़ी भेंट सत्याग्रह

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छावनी स्थित उनके आवास पर सत्याग्रह किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष कैंट और एसीपी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भेंट कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पिछले दो दिनों से महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर रखा है। पार्टी का कहना है कि इसी कारण उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते उन्होंने अपने आवास पर ही सत्याग्रह करते हुए पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने, प्रधानमंत्री से छात्रों और युवाओं से सार्वजनिक माफी मांगने, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

प्रदर्शन में प्रतिभा अटल पाल, पदम मोहन मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, रामशंकर राय, दुर्गा मिश्रा, इमराना खान, लीलावती, आसिफ इकबाल, विनय पांडे, रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश कन्नौजिया, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, शांतनु दीक्षित, सुशील तिवारी, विनोद अवस्थी, देव राय, राम थापा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र गिरी, अकील कुरैशी, सुमित पंत, फूजैल जामी, रवि वाजपेई और कपिल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *