Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने विकास कार्यो व अन्य समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जोन3 के पार्षदों, अभियंत्रण, राजस्व, स्वास्थ्य, जलकल, मार्ग प्रकाश व उद्यान अधिकारियों के साथ बैठक की। पार्षद बोले कि उनके वार्डों में सही से कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से जनता को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड 92 के पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि वार्ड में सफाई कर्मियों की काफी कमी है और बॉब कट व अन्य वाहन की समस्या है। डोरटूडोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मचारी शाम को तीन से चार बजे तक आते है।

पार्षद गिरीश वाजयेयी ने कहा कि मार्ग प्रकाश में सबसे बड़ा बहाना गाड़ी न होने का बनाया जाता है, जो रिक्शा वाला जाता है, वह कहता है कि खंभा ऊंचा है, गाड़ी से ही बनेगी। क्षेत्र में 72 लाख रुपये से बनी सड़क पर केस्को कर्मियों ने नए खंभे लगाने के लिए कई जगह खोदाई कर दी है।

विकास कार्य की फाइलें नहीं पास हो रही है। साईट नं2 किदवई विद्यालय से एक नाला जाता है, जो पक्के अतिक्रमण से जाम रहता है। वार्ड 77 के पार्षद अखिलेश बाजपेयी ने कहा कि क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर बर्रा2 से सचान चौराहा तक व पूर्ण चन्द्र स्कूल से सब्जी मण्डी तक क्रास क्षतिग्रस्त है, जिससे क्षेत्र मे जलभराव होता है। वहां नाला सफाई तक नहीं हुई है। सीएम ग्रिड से बर्रा बाईपास से कर्रही की सड़क बनने की वजह से नाला बंद कर दिया गया है, जिससे सीवर का पानी सड़क पर भर रहा है।

यूनियन बैंक के पास पानी भरने से निकलने में हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड 65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र में अतिक्रमण समस्या है व फुटपाथों पर चबूतरा आदि की समस्या बताई। महापौर ने कहा कि यदि प्रत्येक वार्ड में सेवानिवृत्त, मृतक व स्थानान्तरित सफाई कर्मियों के स्थान पर नयी भर्ती करा देते तो सफाई से संबंधित समस्याओं का निराकरण  हो जाता। हमे अपने शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी है। वहीं, शराब के ठेकों के बाहर गंदगी फैली मिलने पर संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ठेके बंद भी किए जाएंगे।

दो वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका सफाई का टेंडर 

नगर आयुक्त ने बताया कि पूरा शहर एक ही वेंडर को देने में कई समस्याएं आ रही थी, इस समय सफाई कार्य के लिए दो वेंडर है। दोनों का अनुबन्ध दो वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका है। दो वर्ष से उनकी समय सीमा बढ़ाई जा रही थी, इसलिये कम्पनी की ओर से भी सफाई के पूर्ण प्रयास नहीं किये जा रहे थे।

इसलिए इस  22 जोन मिलाकर दो बार सफाई की निविदा जारी की गयी है, जिसमें जोन2 व जोन4 की निविदा खुल गयी है, जिनके अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। आगामी 1520 दिनों मे स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। एकदो महीने में हर वार्ड में हाथ कूड़ा गाड़ियों की समस्या का भी निस्तारण हो जायेगा। वहीं, जोन3 व जोन5 में मार्ग प्रकाश से संबंधित ज्यादातर शिकायतें आती है, लाइनमैन 2 बजे से 4 बजे आते है, इसकी जांच करायी जायेगी। सप्ताह में तीन दिन आईजीआरएस व तीन दिन पार्षदों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

शहर की पांच हजार खराब लाइटें, बनेगी जल्द  

मुख्य अभियन्ता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि वार्ड 100 की एक अप्रैल से 20 जुलाई तक एक करोड़ 20 लाख की पत्रावली स्वीकृत होकर निविदा जारी हो चुकी है। इसमें तीन करोड़ 90 लाख का नाले की पत्रावली अतिरिक्त है, जिसकी निविदा जारी होनी है। जहां भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार ने कहा कि मार्ग प्रकाश के कर्मचारियों का रोस्टर बना दिया जाएगा। वार्डो की करीब पांच हजार लाईटें, जो खराब हो गई थी, वह स्टोर में रखी है, उसे ठीक करने के लिये वेंडर नियुक्त हो गया है, जल्द ही बननी शुरू हो जाएगी। सीएम ग्रिड प्रभारी व अधिशाषी अभियंता जोन2 दिवाकर भास्कर ने बताया कि बर्रा बाईपास से कर्रही रोड में पेट्रोल लाईन के सीवर कनेक्शन का कोई लिंक नहीं था, इसके कारण पानी भर रहा है, इसे लिंक करके मरम्मत कराया जा रहा है।

नाला सफाई में 15 कंपनियां की गई ब्लैक लिस्ट 

पार्षद मो. मेराज, अमित जायसवाल, आरती गौतम, धीरेंद्र कुमार, मधु यादव, मंजू पाल, मनीष मिश्रा, सतीश यादव, रिचा द्विवेदी, अकील निशा आदि ने भी क्षेत्र में व्यप्त समस्याओं की जानकारी दी। नाले व नालियों की सफाई न होने की जानकारी दी। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि नाला सफाई कार्य में इस वर्ष 15 निविदादाताओं को ब्लैक लिस्ट किया गया है। नाला सफाई की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा होती है, जोनों से ही गलत सूचना प्रेषित की जाती हैं।

नगर आयुक्त ने गलत सूचना प्रेषित करने की जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जलकल महाप्रबंधक अनांद त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, जोनल अधिकारी, जोन3 रविन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जलकल जोन3 सचिन सिंह यादव, अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार, प्रभारी मार्ग प्रकाश आरकेपाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *