
कानपुर: छठ पर्व को लेकर कानपुर में तैयारियां शुरू होने लगी हैं। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर बनी वेदियों की स्थिति देखी और साफसफाई समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने घाटों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और कहीं भी टूटफूट मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा।
श्रद्धालुओं को न हो किसी तरह की परेशानी
सुरेंद्र मैथानी ने अधिकारियों से कहा कि छठी मैया के पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों की सफाई, वेदियों की स्थिति और जरूरी मरम्मत कार्य समय से पूरे किए जाएं, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विधायक ने कहा कि उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र वातावरण उपलब्ध कराना है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।
पूजा कमेटी के सदस्य भी रहे मौजूद
स्थलीय निरीक्षण के दौरान पूजा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। विधायक ने घाट की व्यवस्थाओं को लेकर उनसे भी जानकारी ली और जरूरी तैयारियों को समय से पूरा कराने पर जोर दिया।