Kanpur News : ‘पापा मुझे माफ करना… 50 बार सरकारी नौकरी की कोशिश की’, BTech गोल्ड मेडलिस्ट ने फदा लगाकर दी जान

Kanpur News : ‘पापा मुझे माफ करना… 50 बार सरकारी नौकरी की कोशिश की’, BTech गोल्ड मेडलिस्ट ने फदा लगाकर दी जान
Kanpur News : ‘पापा मुझे माफ करना… 50 बार सरकारी नौकरी की कोशिश की’, BTech गोल्ड मेडलिस्ट ने फदा लगाकर दी जान

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में सरकारी नौकरी न मिलने से तनाव में चल रहे एक बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा, “पापा मुझे माफ करना… मैंने 50 बार सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।” घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नौकरानी की सूचना पर खुला मामला

मूल रूप से बिहार के बक्सर निवासी सेवानिवृत्त राजकुमार अपने छोटे बेटे आनंद कुमार के साथ कानपुर के गुजैनी में रहते थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर घर में काम करने पहुंची नौकरानी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो आनंद का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

2024 में मिला था गोल्ड मेडल

आनंद कुमार ने भौंती स्थित PSIT कॉलेज से वर्ष 2024 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। परिजनों के अनुसार, उसने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 13 अगस्त 2024 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। बीटेक के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। साथ ही सचेंडी स्थित एक निजी कंपनी में भी कार्यरत था।

सरकारी नौकरी न मिलने का था तनाव

परिजनों ने बताया कि आनंद अपने बड़े भाई और बहन की तरह सरकारी नौकरी पाना चाहता था। उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। पांच दिन पहले परिवार बड़े बेटे की शादी के लिए बिहार गया था। आनंद को भी साथ जाना था, लेकिन उसने अंतिम समय में अपना टिकट रद्द करा दिया था।

सुसाइड नोट में लिखा ‘पापा, मुझे माफ करना’

थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कमरे से अंग्रेजी में लिखा पांच पंक्तियों का सुसाइड नोट मिला है। उसमें कई बार “Sorry” लिखा गया है। नोट में युवक ने लिखा कि उसने करीब 50 बार सरकारी नौकरी पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और अपने पिता से माफी मांगी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया सरकारी नौकरी न मिलने से उत्पन्न तनाव आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *