Kanpur News : बिठूर में अमिताभ बाजपेई ने किया रुद्राभिषेक, बोले भाईचारा बढ़े, नफरत घटे

Kanpur News : बिठूर में अमिताभ बाजपेई ने किया रुद्राभिषेक, बोले भाईचारा बढ़े, नफरत घटे
Kanpur News : बिठूर में अमिताभ बाजपेई ने किया रुद्राभिषेक, बोले भाईचारा बढ़े, नफरत घटे

कानपुर, अमृत विचार। भाईचारा बढ़े, नफरत घटे, 2027 में समाजवादी सरकार बने—इसी कामना के साथ आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बिठूर की पावन धरा पर स्थित बंसी कॉलेज में विधिविधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

रविवार को बिठूर में विधायक अमिताभ बाजपेई ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया कि प्रदेश में भाईचारा बढ़े, नफरत घटे, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता मजबूत हो। सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर आगे बढ़ें। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और प्रदेश में सामाजिक न्याय, जनहित एवं भाईचारे की राजनीति को मजबूती मिले।

रुद्राभिषेक में कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

रुद्राभिषेक के दौरान पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, मुनीन्द्र शुक्ला, वंदना बाजपेई, सम्राट विकास, नीरज सिंह, परिमल बाजपेई, नीलम रोमिला सिंह, दीपा यादव, वरुण यादव, सर्वेश यादव, पप्पन शर्मा, आशू शर्मा, पार्षद रजत बाजपेई, हरिओम पांडे, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह बाली, सुरभित जायसवाल, चंकी गुप्ता, विजय अवस्थी, रवि शंकर मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, आकाश सिंह ‘सनी, शिखर बाजपेई, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *