Kanpur News: मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए GSVM में 20 बेड का HDU शुरू, पैरामेडिकल और स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग 

Kanpur News: मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए GSVM में 20 बेड का HDU शुरू, पैरामेडिकल और स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग 
Kanpur News: मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए GSVM में 20 बेड का HDU शुरू, पैरामेडिकल और स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग 

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सोमवार को हाई डिपेंडेंसी यूनिट को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को एचडीयू के संचालन और मरीजों की निगरानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

हाल ही में विभाग में 20 बेड के एचडीयू की शुरुआत की गई है। इसके बेहतर संचालन के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

जनरल वार्ड और ICU के बीच की कड़ी है HDU

विभागाध्यक्ष डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीमा द्विवेदी और डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि एचडीयू जनरल वार्ड और आईसीयू के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता है। इस यूनिट में ऐसे मरीजों को रखा जाता है, जिन्हें सामान्य वार्ड की तुलना में अधिक निगरानी और विशेष देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन उनकी स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती कि उन्हें आईसीयू या वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़े।

मरीजों की लगातार निगरानी पर जोर

कार्यशाला के दौरान स्टाफ को एचडीयू में मरीजों की निरंतर निगरानी, विशेष देखभाल और यूनिट के संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि एचडीयू में तैनात स्टाफ को आवश्यक प्रशिक्षण देकर मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

सभी स्टाफ को दिया जाएगा प्रशिक्षण

डॉक्टरों ने बताया कि 20 बेड के एचडीयू के संचालन को लेकर सभी संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग से बातचीत की गई है। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को एचडीयू में मरीजों की देखभाल और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *