Kanpur News : महापौर के सामने नामित पार्षदों का दर्द, बोले पत्र देते हैं लेकिन नहीं होती कार्रवाई

Kanpur News : महापौर के सामने नामित पार्षदों का दर्द, बोले पत्र देते हैं लेकिन नहीं होती कार्रवाई

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडे ने शासन द्वारा मनोनीत नामित पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों ने अपनेअपने क्षेत्रों की समस्याएं महापौर के सामने रखीं। इस दौरान नामित पार्षदों ने नगर निगम में दिए गए पत्रों पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

नामित पार्षद बोले हमारे पत्रों पर हो कार्रवाई

बैठक में नामित पार्षदों ने कहा कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर नगर निगम में पत्र देते हैं, लेकिन उनके पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षदों ने महापौर से मांग की कि उनके द्वारा दिए गए पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समस्याओं का समाधान कराया जाए। महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि नामित पार्षदों की ओर से दिए गए पत्रों को दिखवाया जाएगा और उनमें दर्ज समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

बारादेवी चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक संकरा रास्ता

नगर पार्षद सरदार नीतू सिंह ने वार्ड 14 सब्जी मंडी, किदवई नगर क्षेत्र की समस्या बैठक में उठाई। उन्होंने बताया कि बारादेवी चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मार्ग काफी संकरा होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने इस मार्ग की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग महापौर से की।

पार्षदों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

बैठक में पार्षदों ने कहा कि नामित पार्षदों के रूप में वे लगातार अपने क्षेत्रों की समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उनके पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई होने से जनता को राहत मिल सकती है। महापौर ने पार्षदों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये पार्षद रहे मौजूद

बैठक में नगर पार्षद विजय कुमार सिंह, रमेश चंद्र हटी, दिनेश बाबा, सुभाष गौड़, राजेश श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, निधि बाजपेयी और कमला साहू समेत अन्य नामित पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *