Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IASPCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IASPCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IASPCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्चस्तरीय एवं निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने लिया चयन प्रक्रिया का जायजा

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, जेई, नीट एवं एसएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना के माध्यम से जनपद के अधिकाधिक छात्रछात्राओं को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने साथसाथ जनपद का नाम भी रोशन करेंगे।

चयन प्रक्रिया पूर्ण होते ही निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र संपन्न करते हुए कोचिंग कक्षाएं जल्द प्रारंभ कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय व्यर्थ न हो। साक्षात्कार के दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल भी मौजूद रहे। 

101 आवेदन, 83 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल, 55 का होगा चयन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल 55 शिक्षकों के चयन के सापेक्ष 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 83 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए, जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

यहां दी जाएगी कोचिंग 
  • आईएएस एवं पीसीएस : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
  • नीट : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर
  • एसएससी : डीबीएस डिग्री कॉलेज, कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *