Kanpur News: श्रमिकों के मुद्दे से लेकर खेलों तक, सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई कानपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की मांग

Kanpur News: श्रमिकों के मुद्दे से लेकर खेलों तक, सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई कानपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की मांग
Kanpur News: श्रमिकों के मुद्दे से लेकर खेलों तक, सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई कानपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की मांग

कानपुर, अमृत विचार। सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। शहर में एडवांस वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड में कार्यरत ठेका व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री को पूर्व में प्रेषित पत्र व श्रमिक संगठनों द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर जानकारी दी।

सांसद ने बताया कि कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों के उत्पीड़न, आर्थिक शोषण व श्रम कानूनों के उल्लंघन की शिकायतें लंबे समय से प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि ठेका श्रमिकों द्वारा बोनस व अन्य देय भुगतान में अनियमितताओं, अवैध वसूली और श्रमिकों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने जैसी गंभीर शिकायतें की गई हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचना चाहिए।

वहीं, सांसद रमेश अवस्थी ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की भी मांग करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इनके मासिक मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन करने में सुविधा मिल सके। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय इन विषयों पर शीघ्र विचार करेगा। उन्होंने विशेष रूप से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शहर से लेकर ओलपिंक खेलों की तैयारी

शहर में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, उच्च स्तरीय कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस लैब, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, फिजियोथेरेपी सुविधा व खिलाड़ियों के लिए आवासीय खेल छात्रावास आदि खेल से जरूरी चीजों की स्थापना की जाए। राष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना विकसित किया जाए और आधुनिक खेल अवसंरचना का विकास किया जाए। ताकि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताएं हो सके। ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल एवं आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना, हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण, ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की स्थापना, स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन एवं फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना की जाए।

इसके अलावा स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग एवं स्पोर्ट्स स्टार्टअप हब का विकास हो। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं व कानपुर खेल महोत्सव का नियमित आयोजन, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के सहयोग से कानपुर में प्रतिवर्ष कानपुर सांसद खेल स्पर्धा व कानपुर खेल महोत्सव और अन्य राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं की पहचान व उन्हें राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *