Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार

Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सब्जी लेकर इंद्रानगर जा रहा था बुजुर्ग

बताया गया कि बुजुर्ग कल्याणपुर की ओर से सब्जी लेकर इंद्रानगर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसा देख राहगीरों की जुटी भीड़

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांचपड़ताल की। इस दौरान हादसे का फायदा उठाकर रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

बस कब्जे में, चालक की तलाश जारी

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *