KBC के लिए अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की लगातार शिफ्ट

KBC के लिए अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की लगातार शिफ्ट

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग के लिए लगातार 24 घंटे काम किया? अब खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए इस सवाल का जवाब दिया है।

KBC के लिए अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की लगातार शिफ्ट

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक लगातार काम किया। उन्होंने लिखा कि शूटिंग का शेड्यूल इतना महत्वपूर्ण था कि उसे टालना संभव नहीं था। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह तय समय पर काम पूरा नहीं करते, तो उनकी जगह किसी और को लिया जा सकता था।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में स्वीकार किया कि इतनी लंबी शिफ्ट के बाद शरीर बेहद थक गया था, लेकिन काम के प्रति उनकी जिम्मेदारी सबसे ऊपर रही। उनका कहना था कि समय पर काम पूरा करना उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रही है।

अमिताभ बच्चन की इस ईमानदारी और समर्पण की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि 83 साल की उम्र में भी जिस ऊर्जा और अनुशासन के साथ बिग बी काम कर रहे हैं, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में एक बार फिर दर्शकों का स्वागत करते नजर आएंगे, जिसकी तैयारियां पहले से ही जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *