KG की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता रहा तीसरी का छात्र, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा, हालत नाजुक

KG की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता रहा तीसरी का छात्र, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा, हालत नाजुक
KG की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता रहा तीसरी का छात्र, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा, हालत नाजुक

हरियाणा के पंचकूला में स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. तीसरी क्लास के बच्चे ने केजी क्लास में पढ़ने वाली नन्हीं छात्रा पर बेरहमी से हमला कर दिया.  तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पत्थरों और गमले से इतनी बुरी तरह पीटा कि बच्ची बेहोश हो गई. हैरानी की बात यह है कि बच्चे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. बच्ची के बेहोश बोने के बाद भी वह उसे बेहरमी से पीटता रहा और काफी देर तक घसीटता रहा. बच्ची रोती-चीखती रही लेकिन वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि गंभीर हालत में उसे PGI चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा.

स्कूल में केजी की बच्ची से मारपीट

ये घटना हैरान करने वाली है. सवाल ये भी है कि आखिर इतने छोटे से बच्चे के इस तरह के व्यवहार के पीछे क्या कारण था. वह खुद से छोटी बच्ची को पीटता रहा और  किसी ने उसे रोका भी नहीं. आखिर उसके सिर पर इतना खून कैसे सवार हो गया. दिल दहलादेने वाली यह घटना पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल की है. स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने केजी कक्षा की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर कथित तौर पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं.

थर्ड क्लास के बच्चे ने केजी की बच्ची को पीटा

आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला करता रहा. स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पीटते-पीटते बच्ची को किया बेहोश

घटना की जानकारी मिलते ही  सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत स्कूल पहुंचे और हमले की वजह का पता लगाने की कोशिश की. पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.  वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया. स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *