Kia का बड़ा प्लान! भारत में 2 नई SUVs लाने की तैयारी, VictorisAlcazar को देंगी टक्कर

Kia का बड़ा प्लान! भारत में 2 नई SUVs लाने की तैयारी, VictorisAlcazar को देंगी टक्कर

Kia India आने वाले कुछ सालों में अपनी SUV रेंज को और बड़ा करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 202829 तक भारत में दो बिल्कुल नई SUVs लाने पर काम कर रही है. इनमें से एक SUV Seltos से छोटी होगी, जबकि दूसरी उससे ऊपर के सेगमेंट में आएगी.इन दोनों SUVs को B और C सेगमेंट में उतारा जा सकता है और इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

हालांकि, दोनों मॉडल्स की स्थिति एक जैसी नहीं है. Kia ने नई मिडसाइज SUV को भारत में लाने का फैसला लगभग पक्का कर लिया है. वहीं, बड़ी Cसेगमेंट SUV अभी कंपनी के विचाराधीन है और इसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.

Seltos से नीचे आएगी नई Kia SUV

Kia की आने वाली मिडसाइज SUV को Seltos के साथ बेचा जाएगा. कंपनी इसके लिए कुछ वैसी ही रणनीति अपना सकती है, जैसी Maruti Suzuki ने Grand Vitara और Victoris के साथ अपनाई है. Maruti Victoris की बिक्री से भी इस रणनीति को बढ़ावा मिला है. यह SUV लॉन्च के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसकी बिक्री Grand Vitara से ज्यादा रही है.

Hyundai Motor India भी इस साल दिवाली तक एक नई मिडसाइज SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Bayon के आधार पर तैयार किया जा सकता है. एक ही सेगमेंट में दो अलगअलग SUVs रखना और दोनों को अलग डिजाइन या फीचर्स के साथ पेश करना कंपनियों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

Kia की नई SUV की लंबाई

की नई SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है. इसमें पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प मिल सकते हैं.फिलहाल इस SUV की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें Seltos वाले प्लेटफॉर्म, इंजन, फीचर्स और कई दूसरे पार्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसका डिजाइन Seltos से थोड़ा अलग रखा जा सकता है, ताकि दोनों SUVs की पहचान अलग बनी रहे.

कीमत की बात करें तो नई Kia SUV को Seltos से थोड़ा सस्ता रखा जा सकता है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Victoris और आने वाली Hyundai Bayon पर आधारित SUV से होने की उम्मीद है.

Seltos से ऊपर आएगी नई 7सीटर SUV

Kia की दूसरी और Sorento के बीच की जगह भर सकती है. यह एक 7सीटर SUV होगी और कंपनी की रेंज में Seltos से ऊपर पोजिशन की जाएगी.Sorento की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है और यह प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी. ऐसे में नई 7सीटर SUV को Sorento के मुकाबले ज्यादा किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है.

किससे होगा मुकाबला

भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी SUVs से होगा.Kia अपनी अलगअलग इंजन वाली कारों की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए इस 7सीटर SUV में भी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प दे सकती है. हालांकि, इस मॉडल को अभी कंपनी की तरफ से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *