Lucknow Murder Case : घर में BCA छात्रा की हत्या, पास में घायल पड़ा था क्लासमेट

Lucknow Murder Case : घर में BCA छात्रा की हत्या, पास में घायल पड़ा था क्लासमेट
Lucknow Murder Case : घर में BCA छात्रा की हत्या, पास में घायल पड़ा था क्लासमेट

लखनऊ, अमृत विचार : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक घर के अंदर जो मंजर सामने आया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया, अपने ही घर की पहली मंजिल पर 17 साल की BCA छात्रा की लाश मिली है, उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे और सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि छात्रा के शव के पास ही उसका क्लासमेट भी फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, शुरुआती जांच में पुलिस ने मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ बताया है।

आरोप है कि युवक ने ही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दरअसल, यह घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा की है, मृतका की पहचान 17 वर्षीय स्मृति पांडेय के रूप में हुई है, जो टीएस मिश्रा कॉलेज में BCA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। बुधवार शाम स्मृति की लाश उसके ही घर की पहली मंजिल पर मिली, उसके गले पर चोट के निशान थे, वहीं लाश के पास ही आलमनगर निवासी 20 वर्षीय देवांश पाठक गंभीर हालत में घायल मिला । पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि देवांश ने ही धारदार हथियार से स्मृति की हत्या की है।

वारदात के समय घर में कोई नहीं था,  मातापिता अमेठी गए हुए थे, स्मृति की छोटी बहन जागृति कॉलेज गई हुई थी । ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान देवांश पाठक घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि देवांश ने चाकू से स्मृति पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। वहीं शाम को जब स्मृति की बहन जाग्रति घर पहुंची तो देखा बेड के पास उसकी बहन स्मृति की लाश पड़ी थी। जबकि पास में ही देवांश भी फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित और ACP काकोरी शकील अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने स्मृति को मृत अवस्था में पाया, जबकि उसके पास देवांश गंभीर हालत में घायल पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने घायल देवांश को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी देवांश पाठक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शुरुआती जांच में प्रेमप्रसंग का मामला सामने आ रहा है। परिवार के मुताबिक, मूल निवासी अमेठी के रहने वाले स्मृति के पिता शैलेन्द्र पांडेय भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद से रिटायर हैं और वर्तमान में एनसीसी में इंस्ट्रक्टर के तौर पर कानपुर में कार्यरत हैं, उनकी पत्नी किरण पांडेय गृहिणी हैं, स्मृति के भाई सचिन्द्र पांडेय प्रयागराज में SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जबकि उसकी छोटी बहन जागृति कॉलेज में पढ़ती है, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि स्मृति और देवांश के बीच क्या संबंध था, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और आखिर घर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि छात्रा की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी देवांश से पूछताछ चल रही है। छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की आगे की जांच के बाद हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। वहीँ इस वारदात के बाद से पुरे इलाके में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *