Lucknow News : माल ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में रोपे गए 2.09 लाख से अधिक पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उमड़ा जनसहयोग

Lucknow News : माल ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में रोपे गए 2.09 लाख से अधिक पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उमड़ा जनसहयोग
Lucknow News : माल ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में रोपे गए 2.09 लाख से अधिक पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उमड़ा जनसहयोग

माल/लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को लखनऊ के माल विकास खंड की सभी 67 ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान कुल 2,09,183 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के तहत मनरेगा के माध्यम से 1,88,431 पौधे लगाए गए, जबकि पंचायती राज विभाग की ओर से 20,752 पौधों का रोपण कराया गया। इस तरह विकास खंड में कुल 2,09,183 पौधे लगाए गए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

ग्राम पंचायत ससपन में क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल, सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह और ग्राम पंचायत सचिव सत्यप्रकाश ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। वहीं ग्राम पंचायत नबीपनाह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही, प्रशासक प्रकाश सिंह और ग्राम पंचायत सचिव सतगुरु प्रसाद ने पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि हरित क्षेत्र का विस्तार करना और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *