Lucknow Weather News : गरजचमक के साथ शाम तेज बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

डिजिलट डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *