Mathura News : केनरा बैंक में ड्यूटी के दौरान सिपाही की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका; जांच जारी

Mathura News : केनरा बैंक में ड्यूटी के दौरान सिपाही की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका; जांच जारी
Mathura News : केनरा बैंक में ड्यूटी के दौरान सिपाही की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका; जांच जारी

मथुरा। मथुरा जिले में केनरा बैंक की शाखा की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और वह घटना के कारणों की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया, “एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के मड़ुआ गांव निवासी सिपाही अजीत सिंह थाना सदर क्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक की शाखा में पिछले 12 वर्ष से सुरक्षा ड्यूटी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात सिंह के साथ एक अन्य सिपाही भी तैनात था। सिंह के मुताबिक साथी सिपाही ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनने पर उसने अंदर जाकर देखा तो अजीत सिंह खून से लथपथ पड़ा थी और उसकी सरकारी रायफल गर्दन से सटी थी। एसपी सिटी के मुताबिक अजीत को उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली अजीत की सरकारी राइफल से ही चली थी, जो उसकी गर्दन से आरपार हो गई इसीलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अजीत ने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि अजीत पारिवारिक कारणों से परेशान था।

एसपी सिटी ने बताया कि हालांकि पुलिस अन्य सभी संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अजीत की रायफल और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सिंह ने बताया कि अजीत सिंह फिलहाल हाईवे थाना क्षेत्र की बालाजी पुरम कॉलोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक मामले की जांच कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *