जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम पेशकश को और खास बनाते हुए MG Cyberster और MG M9 के स्पेश्ल Couture Edition पेश किए हैं. इन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स की बुकिंग शुरू कर दी गई है. खास बात यह है कि इन कारों को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के सहयोग से तैयार किया गया है, जिससे इनमें लग्जरी ऑटोमोबाइल और हाईफैशन का अनोखा मेल देखने को मिलता है.

प्रीमियम रिटेल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
इन खास एडिशन्स को मुंबई में आयोजित गौरव गुप्ता के नए फैशन कलेक्शन Light Song के लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया. इस कार्यक्रम में मोटर इंडिया आधिकारिक ऑटोमोबाइल पार्टनर रही. इसी मौके पर कंपनी के प्रीमियम रिटेल प्लेटफॉर्म MG Select ने दोनों एक्सक्लूसिव मॉडल्स से पर्दा उठाया. कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसी कारें उपलब्ध कराना है, जो केवल लग्जरी ही नहीं बल्कि एक अलग डिजाइन पहचान भी पेश करें.
कार का एक्सक्लूसिव लुक
में सबसे बड़ा बदलाव कारों की स्टाइलिंग में किया गया है. इनका डिजाइन गौरव गुप्ता के चर्चित Serpent Infinity मोटिफ से इंस्पायर है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक्सटीरियर पर खास फिनिश, केबिन में बिस्पोक एलिमेंट्स और कई जगहों पर हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग इन कारों को सामान्य मॉडल्स से अलग बनाती है. इन बदलावों का मकसद गाड़ियों को अधिक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव लुक देना है.
हालांकि, डिजाइन के अलावा कारों के तकनीकी पक्ष में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इंजन, बैटरी, परफॉर्मेंस, ड्राइविंग एक्सपीरियंस और दूसरे फीचर्स पहले की तरह ही रहेंगे. यह एडिशन पूरी तरह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सीमित संख्या में उपलब्ध विशेष डिजाइन वाली लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं.
3 अगस्त 2026 को होगा कीमत का ऐलान
एक्सक्लूसिविटी बनाए रखने के लिए कंपनी ने दोनों मॉडल्स का उत्पादन बेहद सीमित रखा है. भारत में MG Cyberster Couture Edition की सिर्फ 50 यूनिट्स और MG M9 Couture Edition की भी केवल 50 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. कंपनी इन दोनों स्पेशल एडिशन की कीमतों का आधिकारिक ऐलान 3 अगस्त 2026 को करेगी. ऐसे में लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए यह लिमिटेड एडिशन एक बेहद खास ऑप्शन साबित हो सकता है.