MG Hector को भारतीय बाजार में पहली बार 2019 में लॉन्च किया गया था. अब इस SUV ने देश में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर JSW MG Motor India ने ग्राहकों के लिए Anniversary Programme शुरू किया है. यह ऑफर अगस्त 2026 में Hector खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा.

इस खास ऑफर के तहत ग्राहकों को अधिकतम 60,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इसमें एक्सचेंज बोनस, पुराने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट, कॉरपोरेट ऑफर और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और अगस्त 2026 में की गई योग्य MG Hector बुकिंग पर लागू होगा.
MG Hector की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत
की मौजूदा शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है. कंपनी ग्राहकों को कार खरीदने के लिए 100 प्रतिशत ऑन रोड कीमत तक का लोन लेने की सुविधा भी दे रही है. लोन की अवधि अधिकतम 84 महीने यानी 7 साल तक रखी जा सकती है. इसके अलावा, नई Hector के साथ खरीदी जाने वाली एक्सेसरीज के लिए भी 100 प्रतिशत फंडिंग की सुविधा मिल सकती है.ऑफर और दूसरी जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी JSW MG Motor India डीलरशिप पर जा सकते हैं.
MG Hector का इंजन और पावर
में पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 143bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करता है. वहीं, 2.0 लीटर डीजल इंजन 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. CVT ऑटोमैटिक सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट में उपलब्ध है.
दो कलर में मिलती है SUV
MG Hector को दो एक्सटीरियर कलर विकल्पों में खरीदा जा सकता है. इनमें Celadon Blue और Pearl White शामिल हैं.
फीचर्स से भरपूर है Hector
MG Hector के केबिन में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. 7 सीटर मॉडल में Dual Tone Urban Tan और 5 सीटर मॉडल में Ice Grey केबिन थीम दी गई है.
इसके अलावा कार में फैब्रिक सीट्स, लेदर फिनिश वाला डैशबोर्ड, दरवाजे और सेंटर कंसोल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टेलिस्कोपिक और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग और 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट मिलती है. SUV में 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं. डिजाइन की बात करें तो इसमें नया Aura Hex ग्रिल, Aura Sculpt बंपर और Aura Bolt अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
ADAS से बढ़ती है सेफ्टी
Hector में सुरक्षा के लिए ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें Lane Keep Assist, Blind Spot Detection, Rear Cross Traffic Alert, Forward Collision Warning और Lane Departure Warning शामिल हैं.