Chana Dal Halwa Recipe: आपने सूजी, आटा, गाजर या मूंग दाल का हलवा तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या मानसून में आपने कभी चना दाल का हलवा ट्राई किया है, अगर नहीं, तो एक बार चने दाल से बनने वाले इस हलवा को जरूर ट्राई करें।

प्रीमानसून की बारिश के साथ मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन हो, तो चना दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में इसे बड़े चाव से बनाया जाता है।
से होने वाले फायदे पर नजर डालें, तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथसाथ शरीर को ऊर्जा भी देता है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम सामग्री और आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।
कम समय में बनकर तैयार हो जाता है यह हलवा
हलवे की कई स्वादिष्ट वैरायटी होती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चना दाल का भी बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह किसी भी भोजन के बाद परोसे जाने वाला शानदार डेजर्ट बन सकता है।
चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री
- 1 कप चना दाल
- 45 बड़े चम्मच देसी घी
- स्वादानुसार चीनी
- 1 कप गर्म दूध या पानी
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- कटे हुए बादाम
- काजू
- पिस्ता
चना दाल का हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले 1 कप चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को दरदरा पीस लें।
- अब एक कड़ाही में 45 बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
- जब दाल से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तब उसमें स्वादानुसार चीनी और 1 कप गर्म दूध या पानी डालें। अब इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम, काजू व पिस्ता डालकर कुछ मिनट और पकाएं।
- कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट चना दाल का हलवा तैयार है।
चना दाल के हलवे के फायदे
चना दाल का हलवा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
- चना दाल में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
- आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
- देसी घी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
- ड्राई फ्रूट्स विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स हैं।